कुंडा में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,हर जिले में राजा भइया चाहिए,किसी में कथा रोकने की हिम्मत नहीं होगी

कुंडा में बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री,हर जिले में राजा भइया चाहिए,किसी में कथा रोकने की हिम्मत नहीं होगी

19 Nov 2026 |  3

 



प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है।इसी बीच कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा चल रही है।सियासी माहौल के बीच रामकथा के विरोध की बातें सामने आईं थीं।जनसत्ता दल‌ लोकतांत्रिक पार्टी के मुखिया कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया का जिक्र करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर जिले में ऐसा व्यक्ति होगा तो कोई कथा नहीं रोक पाएगा।



बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को कुंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है,इसे घोषित किया जाए या नहीं, यह विचार में है।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुत्व,सनातन परंपरा और कथाओं को रोके जाने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुत्व की परंपरा में ही सनातन सुरक्षित रह सकता है।कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भ‌इया का जिक्र करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हर जिले में राजा भइया होगा तो कोई भी कथा को रोकने की क्षमता नहीं रखेगा।



बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान रामकथा के विरोध किए जाने की बातों के बीच आया है।हिंदू राष्ट्र के सवाल पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है,यह घोषित हो या न हो,विचार में है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदुत्व की परंपरा में ही सनातन सुरक्षित रह सकता है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मथुरा जाने का जिक्र भी किया। कहा कि मथुरा हम जाएंगे,सबको बुलाएंगे,करो भव्य-दिव्य तैयारी, मथुरा चलेंगे मुग्दरधारी।



बता दें कि कुंडा में रामकथा का आयोजन राजा भइया करवा रहे हैं।सपा नेताओं के विरोध के बीच राजा भइया ने साफ कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा होकर रहेगी। राजा भइया ने चुनौती देते हुए कहा था कि जिसे रोकना है,रोककर दिखाए,इसके बाद यह रामकथा सियासी बयानबाजी के केंद्र में आ गई।



बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सोमवार शाम अपने 60 सहयोगियों के साथ प्रतापगढ़ के बेंती पहुंचे थे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दुबई से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे थे।बमरौली एयरपोर्ट पर राजा भइया ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत किया था।राजा भइया ने खुद गाड़ी चलाकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बेंती राजमहल लेकर आए थे।धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चार दिनों तक बेंती राजमहल के पंचवटी में प्रवास करेंगे।रामकथा का आयोजन बेंती स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम,हवाई पट्टी परिसर में किया जा रहा है। 17 से 19 नवंबर तक हर दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 या 6 बजे तक रामकथा का वाचन होगा। 20 नवंबर को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगेगा।


ट्रेंडिंग