चतरा शहर में झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता का गुंजा संदेश,नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान

चतरा शहर में झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता का गुंजा संदेश,नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान

17 Nov 2026 |  8

चतरा शहर में झारखंड स्थापना दिवस पर स्वच्छता का गुंजा संदेश,नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर चला विशेष सफाई अभियान



नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान, उपाध्यक्ष,वार्ड पार्षदों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यव्यापी रन फॉर क्लीननेस अभियान के तहत आज नगर परिषद,चतरा द्वारा शहरी क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के माध्यम से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनाने का संदेश दिया गया।



इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रेमचंद साहू, विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, नगर परिषद कार्यालय के कर्मी और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। सामूहिक सहभागिता के साथ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान घाटों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए कचरे एवं गंदगी की सफाई की गई।



कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,नगर परिषद कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। इस पहल के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया कि वे केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से अपने आसपास के क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने में योगदान दें।



उल्लेखनीय है कि झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा और राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर 15 नवंबर से 28 नवंबर तक पूरे झारखंड में रन फॉर क्लीननेस‌ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न स्तरों पर स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन कर जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है। अभियान का समापन 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ होगा।



जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील किया है कि स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी समझते हुए अपने शहर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जनसहभागिता से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर चतरा का निर्माण संभव है।


ट्रेंडिंग