इटखोरी प्रखंड के कनौदी गांव में जिप सदस्य ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

इटखोरी प्रखंड के कनौदी गांव में जिप सदस्य ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

13 Nov 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।प्रखंड के धनखेरी पंचायत स्थित कनौदी गांव में जिप सदस्य सरिता देवी ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन पूजा अर्चना करने कर किया।इस मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड  उप प्रमुख संजय गुप्ता,जिप सदस्य प्रतिनिधि भरत साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



मालूम हो कि कई दिनों से ट्रांसफार्मर जला हुआ था।जिप सदस्य सरिता देवी ने विद्युत विभाग अधिकारियों के सहयोग से ट्रांसफार्मर को लगवाया ताकि ग्रामीणों को पठन-पाठन, सिंचाई समेत अन्य कार्यों में कठिनाई नहीं हो।इस मौके पर जिप सदस्य सरिता देवी ने कहा कि जनता की सेवा करना ही मेरा एक मात्र लक्ष्य है हर समय हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी ।


ट्रेंडिंग