पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
वेस्ट बोकारो/घाटो। प्रखंड के केदला प्रोजेक्ट एक नंबर में स्थित नेशनल + 2 उच्च विद्यालय की नौवीं की छात्रा जया कुमारी को हिंदुस्तान ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।जया ने जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए जया को 1100 रुपए की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।विद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या अंजू कुमारी और विद्यालय प्रमुख दिनेश्वर प्रसाद मेहता उपस्थित रहे। उन्होंने जरा कुमारी की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्राचार्या अंजू कुमारी ने कहा,बच्चों के लिए इस तरह के ओलंपियाड का आयोजन सकारात्मक पहल है।इससे बच्चों का मानसिक विकास और किसी भी क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा देने का अनुभव मिलता है।मुखर्जी सर,हरी सर,बंटी पांडेय, लीलावती मैम,प्रतिभा मैम,ज्योति कुमारी,नवल सर,विनोद सर,सिमरन और सारधा ने भी जया कुमारी को बधाई दी और अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।