गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

21 Apr 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



 पाकुड़।गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश दिया गया है। सरकार के निर्देश के आलोक में उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी,गैर सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में केजी से कक्षा-8 की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11ः30 बजे तक औल 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मियों को शेष समय (प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 1:00 तक) गैर शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।यह आदेश 21तारीख के प्रभाव से लागू रहेगा।


ट्रेंडिंग