डीसी द्वारा जनता दरबार का आयोजन,समाधान का दिया आश्वासन

डीसी द्वारा जनता दरबार का आयोजन,समाधान का दिया आश्वासन

22 Apr 2026 |  9

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



साहिबगंज।अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त दीपक कुमार दुबे जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात कर उनके समस्याओं से अवगत हुए। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं गईं एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



 इसके साथ ही जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उसका समाधान जल्द से जल्द करें। 



सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुएउपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने कहा कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो सके। 



ज्ञात हो कि हर सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता था, जिसे अब साप्ताहिक कर दिया गया है।


ट्रेंडिंग