जहां चाह,वहां राह:राकेश सिंह ने स्थानीय स्तर पर शुरू की जनरेटर असेंबलिंग,बने प्रेरणा की मिसाल

जहां चाह,वहां राह:राकेश सिंह ने स्थानीय स्तर पर शुरू की जनरेटर असेंबलिंग,बने प्रेरणा की मिसाल

22 Apr 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।प्रखंड के पपरो निवासी और इटखोरी स्थित इंडिया मोटर्स के संचालक राकेश सिंह ने अपनी मेहनत और नवाचार से जहां चाह, वहां राह कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है। कुछ अलग करने की सोच और निरंतर प्रयासों के बल पर राकेश सिंह ने जनरेटर असेंबलिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है।हाल ही में राकेश सिंह ने जनरेटर असेंबलिंग का नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें उन्हें तेजी से सफलता मिल रही है।अब राकेश सिंह स्थानीय स्तर पर ही जनरेटर तैयार कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ ही राकेश सिंह ने जनरेटर की बिक्री और सर्विस दोनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।



राकेश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में साउंडलेस और सेल्फ-स्टार्ट जनरेटर की मांग तेजी से बढ़ रही है और वे इसी आधुनिक तकनीक पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा 10 केबी से लेकर 60 केबी और उससे अधिक क्षमता वाले जनरेटर तैयार किए जा रहे हैं, जो सिंगल बेयरिंग और सिंगल फेज एवीआर तकनीक पर आधारित हैं। खास बात यह है कि इन जनरेटरों को ग्राहकों की जरूरत के अनुसार कस्टमाइज भी किया जाता है।



राकेश सिंह ने बताया कि जनरेटर निर्माण के लिए कच्चा माल आगरा सहित अन्य शहरों से मंगाया जाता है और इटखोरी में असेंबलिंग की जाती है। इस पहल से खासकर डीजे संचालकों और छोटे व्यवसायियों को काफी लाभ मिल रहा है।फिलहाल उनकी फैक्ट्री इटखोरी से संचालित हो रही है और वे आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में सर्विसिंग की सुविधा भी दे रहे हैं। 



राकेश सिंह की यह पहल न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है। किसी प्रकार के जनरेटर सम्बन्धित जानकारी एवं खरीद के लिए 7631008400 इस नंबर पर जरूर संपर्क करें।


ट्रेंडिंग