देवघर पहुंचे सांसद गौरव गोगाई,बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा,असम की खुशहाली की कामना की
देवघर पहुंचे सांसद गौरव गोगाई,बाबा बैद्यनाथ धाम में की पूजा,असम की खुशहाली की कामना की
22 Apr 2026 | 7
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
देवघर। असम विधानसभा चुनाव के संपन्न होने के पश्चात असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद गौरव गागोई मंगलवार को देवघर पहुंचे।यहां उन्होंने प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ मंदिर में बाबा बैधनाथ शिवलिंग के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।इसके उपरांत वे सत्संग आश्रम पहुंचे,जहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद लिया और देश तथा विशेषकर असम की जनता के कल्याण की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेस सांसद गौरव गागोई ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है और सभी जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास एवं समृद्धि के लिए कार्य करें।
गौरव गागोई असम की जनता के उज्ज्वल भविष्य, शांति और प्रगति के लिए बाबा बैजनाथ से आशीर्वाद मांगा और देश में भाईचारे, एकता एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक सिंह, जिला महासचिव गणेश दास, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, युवा नेता दीपक सिंह राजपूत, राहुल राज, गोलू कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।