झारखंड की सियासत के मजबूत स्तंभ थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन:धनंजय सिंह 

झारखंड की सियासत के मजबूत स्तंभ थे दिशोम गुरु शिबू सोरेन:धनंजय सिंह 

05 Aug 2025 |  16

 

लखनऊ।झारखंड के जन्मदाता पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन पर वरिष्ठ पत्रकार धनंजय सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।धनंजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु झारखंड की सियासत के मजबूत स्तंभ थे।दिशोम गुरु की छत्रछाया में कई राजनीतिज्ञ पले-बढ़े।दिशोम गुरु का जाना झारखंड की बड़ी क्षति है।इसका आकलन करना संभव नहीं।

 

धनंजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है।दिशोम गुरु ने वर्षों तक आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया और  उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन के साथ ही संघर्षशील सियासत के एक युग का अंत हो गया।


श्री सिंह ने कहा कि सामाजिक संघर्ष और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिशोम गुरु हमेशा स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।

ट्रेंडिंग