सामाजिक संघर्ष और जन भावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए शिबू सोरेन जी हमेशा स्मरणीय रहेंगे:गौरव कांत प्रसाद
सामाजिक संघर्ष और जन भावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए शिबू सोरेन जी हमेशा स्मरणीय रहेंगे:गौरव कांत प्रसाद
05 Aug 2025 | 20
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका।झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन के निधन पर भाजपा दुमका जिला अध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
जिलाध्यक्ष गौरवकांत प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन जी का जीवन झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय रहा है। उन्होंने वर्षों तक आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया और उनका निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
गौरवकांत ने कहा कि सामाजिक संघर्ष और जनभावनाओं के प्रति प्रतिबद्धता के लिए शिबू सोरेन हमेशा स्मरणीय रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।