गुरूजी के निधन पर पूर्व भाजपा सांसद ने जताया शोक
गुरूजी के निधन पर पूर्व भाजपा सांसद ने जताया शोक
05 Aug 2025 | 26
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,जामा।झारखंड की राजनीति के महानायक माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली।झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और संरक्षक शिबू सोरेन एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।इधर शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौर गई है।सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष तक गुरुजी के निधन पर शोक व्यक्त की हैं।पूर्व भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि एक महान नेता का अंत हो गया है। झारखंड के प्रति संघर्ष के प्रतीक एक राजनेता थे।मैं उनके प्रति सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों को शोक सहने की शक्ति दे,दिशोम गुरु जमीन से जुड़े एक संघर्षशील व्यक्ति थे,उनका निधन से हमारे साथ-साथ पूरा झारखंड मर्माहत है इनके कमी को निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता है।