पूर्वांचल सूर्य संवाददाता, पाकुड़। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सहित देश के सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियों ने इस दु:ख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निशात आलम और झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम ने गहरा शोक प्रकट किया है।
विधायक निशात आलम ने कहा कि गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता थे बल्कि वे झारखंडी अस्मिता के प्रतीक थे। उनके संघर्षों और बलिदानों की बदौलत झारखंड को राज्य का दर्जा मिला। उनके निधन से झारखंड की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने कहा कि गुरुजी का जीवन आदिवासी समाज की आवाज और अधिकार की लड़ाई का प्रतीक रहा है। उनका व्यक्तित्व सादगी, संघर्ष और सेवा बेमिसाल था। उनके विचार और आदर्श सदा प्रेरणा देते रहेंगे।
विधायक तनवीर आलम ने दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कांग्रेस के पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, सोशल जिला मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम,कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी सहित कांग्रेसियों ने गुरुजी के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया। साथ ही गुरुजी की आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।