दिशोम गुरु के निधन पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

दिशोम गुरु के निधन पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

05 Aug 2025 |  17

दिशोम गुरु के निधन पर विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त

 

शिबू सोरेन की विरासत झारखंड के लिए सदा ही प्रेरणा देती रहेगी:संतु भाई मानिक 

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।विश्व हिन्दू परिषद के रामगढ़ जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक और विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री छोटू वर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन गुरुजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

 

विहिप जिला अध्यक्ष संतु भाई मानिक और विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के नेमरा गांव निवासी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनके निधन से झारखंड ने एक महान नेता और आदिवासी समाज की प्रेरणादायक आवाज खो दी।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन को नेतृत्व प्रदान किया और आदिवासी हितों, जल, जंगल, जमीन के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। तीन बार मुख्यमंत्री, आठ बार सांसद और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है। 

 

संतु भाई मानिक ने कहा कि शिबू सोरेन की विरासत झारखंड के लिए सदा ही प्रेरणा देती रहेगी।विहिप के कार्यकर्ताओं ने भगवान से पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ट्रेंडिंग