कानून व्यवस्था पर CM Nitish की पैनी नजर, राज्य के 545 थाना-ओपी में बनेंगे महिला सिपाही बैरक

बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थाना और ओपी परिसर में ही महिला सिपाही बैरक बनाए जाएंगे। राज्य के 545 थाना व ओपी में महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर करीब 256 करोड़ 30 लाख की राशि खर्च होगी। गृह विभाग ने योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। महिला सिपाहियों के लिए तीन माडल के बैरक बनाए जाएंगे।

14 Dec 2023 |  139

बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थाना और ओपी परिसर में ही महिला सिपाही बैरक बनाए जाएंगे। राज्य के 545 थाना व ओपी में महिला बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर करीब 256 करोड़ 30 लाख की राशि खर्च होगी। गृह विभाग ने योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार, महिला सिपाहियों के लिए तीन माडल के बैरक बनाए जाएंगे।

राज्य के 277 बड़े थानों में 20 महिला सिपाहियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जी प्लस वन संरचना का भवन निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर 163 करोड़ 65 लाख की राशि खर्च की जाएगी। वहीं 246 थानों में 10 महिला सिपाहियों की क्षमता वाले भवन का निर्माण होगा। 

इस योजना पर 87.14 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा 22 छोटे थानों व ओपी में पांच महिला सिपाहियों की क्षमता वाले बैरक का निर्माण किया जाएगा। इस योजना पर 5.51 करोड़ की लागत राशि आएगी। भवनों का निर्माण कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना के द्वारा पूरा किया जाएगा।

ट्रेंडिंग