भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश भोक्ता ने किया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान,अपनाया बगावती तेवर

भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश भोक्ता ने किया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान,अपनाया बगावती तेवर

29 Apr 2024 |  58

 

 

पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने बगावती तेवर अपनाते हुए चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।

 

जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया।लोगों की मांग पर दो मई को नामांकन करूंगा। 

 

जय प्रकाश भोक्ता झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर  सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चतरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जय प्रकाश सिंह भोक्ता करीबी माने जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता के भाई हैं। 

 

जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने कहा कि बतौर विधायक किये गए कार्यों के आधार पर लोगों से आशीर्वाद मांगूंगा। जय प्रकाश को कांग्रेस जिला महासचिव राजवीर का भी समर्थन मिला। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में बड़ा बयान दिया है। कहा बागी जय प्रकाश को समझाने का प्रयास करूंगा। नहीं माने तो जोर आजमाइश कर सकते हैं। जनता सबक सीखा देगी।

 

विदित हो कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कालीचरण सिंह के नामांकन कार्यक्रम में जय प्रकाश सिंह भोक्ता दूर-दूर दिखे। उसी समय से यह कयास लगाया जा रहा था कि संभवत निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में इस लोकसभा चुनाव में चतरा सीट से जय प्रकाश सिंह भोक्ता नामांकन कर सकते हैं।जय प्रकाश सिंह भोक्ता ने घोषणा की कि 2 मई को अपने समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे।

ट्रेंडिंग