भोजपुरी समाज व अखिल भारतीय मिथिला संघ ने की प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित,भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने की बनी रणनीति

भोजपुरी समाज व अखिल भारतीय मिथिला संघ ने की प्रबुद्धजनों की बैठक आयोजित,भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी को जिताने की बनी रणनीति

28 Apr 2024 |  21

 

विशेष संवाददाता,नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में पूर्वांचल का चेहरा के रूप में मनोज तिवारी को विजयश्री दिलाने हेतु आशीर्वाद देने के लिए दिल्ली में सक्रिय पुरानी संस्था भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत दुबे और अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष विजय चन्द्र झा की अगुआई में पूर्वांचल की माटी के प्रबुद्धजनों की सभा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों प्रबुद्ध जन उपस्थित हुए और शुभकामनाएं प्रेषित किए।सभा में सांसद मनोज तिवारी और प्रसिद्ध यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी संबोधित किया।

 

इस कार्यक्रम में बार कौंसिल ऑफ़ दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष, मुरारी तिवारी, भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष नीरज तिवारी,विश्व भोजपुरी सम्मेलन संस्था के विनयमणि त्रिपाठी एवं डॉ मनीष चौधरी, भोजपुरी समाज के डॉ मनीष सिंह आर्य,चंद्रशेखर राय, वीणा वादिनी चौबे,सहित सैकड़ों लोगों का सानिध्य भी मिला।

ट्रेंडिंग