आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी:कर्मवीर सिंह

आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी:कर्मवीर सिंह

26 Apr 2024 |  42

 

 प्रतिनिधि,दुमका। भारतीय जनता पार्टी दुमका लोकसभा के प्रधान चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष गौरव कांत प्रसाद के अध्यक्षता में आहूत की गई।बैठक में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह  प्रदेश महामंत्री राज्य सभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा मुख्यरूप से उपस्थित हुए। 

 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से‌ कहा कि दुमका लोकसभा चुनाव में पार्टी के सभी समर्पित कार्यकर्ता चुनाव में तन मन से लग जाए। भाजपा की पूंजी ही आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ता है। आप इस जीत की कड़ी बने हम लोगों को प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क करना है। इस निमित छोटी छोटी बैठक के माध्यम से शक्ति केंद्र स्तर और पथ सभाएं करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 वर्षों के विकास कार्यो को बताना है और दुमका लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को भारी बहुमत से जीता कर मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है। 

 

भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओ के मेहनत से दुमका लोकसभा रिकार्ड मतो से विजय होंगे। ऐसा आप सबो पर विश्वास है।मीडिया प्रभारी पिंटू अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री सह क्लस्टर प्रभारी गणेश मिश्रा, लोकसभा प्रभारी, राज पालीवार ,लोकसभा संयोजक सारठ विधायक रणधीर सिंह ने भी संबोधित किया। 

 

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ लुईस मरांडी,प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा,लोकसभा सहसंयोजक निवास मंडल,संजीव जजवाड़े सुरेश मुर्मू,पारितोष सोरेन, अमरेंद्र सिंह मुन्ना,जामताड़ा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ,बीरेंद्र मंडल,माधव महतो,जामताड़ा जिला महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण भगत,बबलु मंडल, धर्मेंद्र सिंह,जिला महामंत्री विवेकानंद राय, दीपक स्वर्णकार,कामेश्वर गुप्ता,अमिता रक्षित,मनीष दुबे,शर्मिला सोरेन,अंजुला मुर्मू,नीना शर्मा,अनूप पांडेय,अविनाश सोरेन,पिंटु साह,,रूपेश मंडल,श्रीधर दास, जय प्रकाश मंडल, फारूक अनवर,ओम केशरी,मंगल सोरेन ,मार्शल ऋषिराज टुडू,दिनेश सिंह,प्रवीण सिंह, मोहन शर्मा अमन राज,सहित मंडल महामंत्री, कोर कमिटि के सदस्य चुनाव प्रबंधन कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग