एलमुनी एसोसिएशन की बैठक संपन्न

एलमुनी एसोसिएशन की बैठक संपन्न

26 Apr 2024 |  42

 

प्रतिनिधि, दुमका।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के एडमिन ब्लॉक में प्रभारी कुलपति प्रो.बिमल प्रसाद सिंह के निर्देश में विवि के साइकिल - II नैक  के मद्देनजर एसकेएमयू एलुमनी एसोसिएशन के निबंधन प्रक्रिया को द्रुतगति देने हेतु एक  संघ के अध्यक्ष डॉ अब्दुस सत्तार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। 

 

बैठक में विश्विद्यालय के निर्देश और संघ के नियमों के आलोक में एलुमनी संघ के सचिव डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने निबंधन हेतु आवश्यक जरुरी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए। साथ ही डॉ शर्मा ने संघ के उद्देश्यों की पुनरावृत्ति करते हुए कहा कि संघ अनुशासन से बंधे नियमों व मूल्यों से संचालित होता है,जिसमें विश्विद्यालय के पूर्ववर्ती सफ़ल विद्यार्थियो अर्थात एलुमनी के सार्थक योगदानों के द्वारा संस्थान को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है। 

 

मौके पर निबंधन विभाग,प्रोजेक्ट भवन, रांची के द्वारा सुझाए गए बातों पर चर्चा किया गया और जल्द से जल्द कार्यों को संपादित कर अनुबंधन प्रक्रिया को सफ़ल कर चलने की आम सहमति हुई। 

 

इस बैठक में डॉ. मेरी हंसदा, डॉ. ईश्वर मरांडी, डॉ. चंद्रशेखर रजक,  होरेन हांसदा,  बिरेन गोराई, मो शमशाद आलम, डॉ जिऊल हक  आदि सदस्य मुख्य रुप से उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग