बालूमाथ में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ छठ महापर्व,पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के बीच किया फल का वितरण

बालूमाथ में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ छठ महापर्व,पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के बीच किया फल का वितरण

17 Nov 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बालूमाथ,लातेहार।लोक आस्था का महापर्व छठ बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के दौरान क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। छठ व्रतियों ने पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 



छठ महापर्व के अवसर पर बालूमाथ पुलिस प्रशासन की ओर से सराहनीय पहल करते हुए श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों के बीच फल का वितरण किया गया।इस दौरान बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।



पुलिस प्रशासन की इस पहल से श्रद्धालुओं में काफी खुशी देखने को मिली।वहीं पर्व के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बालूमाथ में आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ छठ महापर्व संपन्न होने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए फल वितरण एवं सहयोग की स्थानीय लोगों ने सराहना की।


ट्रेंडिंग