डीएवी विद्यालय में शोकसभा में दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि
डीएवी विद्यालय में शोकसभा में दिशोम गुरु को दी गई श्रद्धांजलि
07 Aug 2025 | 21
पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।विद्यालय डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रार्थना सभा में बुधवार को झारखंड के जननायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर विश्वदीप चक्रवर्ती और वरिष्ठ शिक्षकों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।विद्यालय के सभी बच्चों,शिक्षक और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉक्टर विश्वदीप चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुजी का संपूर्ण जीवन संघर्ष,सेवा और सिद्धांतों का प्रेरणादायक मिसाल रहा है।गुरुजी वे शख्स थे,जिन्होंने जंगलों में रहकर जनता की आवाज बुलंद की,समाज में दबे कुचले आदिवासियों को उनका हक दिलाया। चक्रवर्ती ने बताया कि गुरुजी एक नाम ही नहीं बल्कि एक युग,विचार और एक उम्मीद थे।उन्होंने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के हाशिए पर खड़े लोगों को नई उम्मीद दी। चक्रवर्ती ने अंत में बच्चों को संकल्प दिलाया कि हम उनके आदर्शों पर चलने का प्रण लेते हुए विकसित और अग्रणी झारखंड के उनके सपनों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्प हैं। यही गुरुजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।