चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कालीचरण सिंह को टिकट मिला

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कालीचरण सिंह को टिकट मिला

28 Mar 2024 |  22

चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कालीचरण सिंह को टिकट मिला

 

होली का उत्साह हुआ दुगुना,पहली बार चतरा लोकसभा क्षेत्र को मिला स्थानीय उम्मीदवार,कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल जमकर उड़े अबीर गुलाल

 

पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,इटखोरी,चतरा। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के सभी सीटों से अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। चतरा और धनबाद लोकसभा सीट को लेकर काफी ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी और अंतिम समय में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम के आगे मोहर लगा दी है।झारखंड में चतरा लोकसभा से भाजपा की दावेदारी और उम्मीदवारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था। कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे खैर 24 मार्च को तमाम अटकलें और कयासों पर विराम लग गया। लगातार चतरा लोकसभा सीट पर दो बार प्रचंड वोट से विजयी रहे सांसद सुनील कुमार सिंह का टिकट काट दिया गया और उनके स्थान पर चतरा लोकसभा के स्थानीय निवासी कालीचरण सिंह को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया। 

 

चतरा लोकसभा में इस बार स्थानीय प्रत्याशी की मांग जोर पकड़ ली थी। केंद्रीय नेताओं और संगठन के समक्ष स्थानीय कार्यकर्ता कई बार अपनी नाराजगी और व्यथा प्रकट कर चुके थे। आखिरकार भाजपा ने कार्यकर्ताओं के जिद के आगे अपने हथियार डाल दिए और चतरा लोकसभा संसदीय इतिहास में पहली बार किसी स्थानीय को लोकसभा का टिकट दी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यह पहला अवसर है कि चतरा जैसे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए स्थानीय प्रत्याशी के नाम का चयन हुआ।चतरा निवासी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कालीचरण सिंह को टिकट मिल गया है। भाजपा ने मोहर लगा दी है। कालीचरण सिंह टिकट लेकर दिल्ली से चतरा लौट कर 25 मार्च को चतरा जिले के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर अपने समर्थकों के साथ पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। 

 

इस मौके पर काली चरण सिंह ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार चतरा लोकसभा में किसी कार्यकर्ता को ही टिकट मिला है। यह यहां के जनता का आशीर्वाद है। वे लोगों के आदेश का पालन करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां पला हूं, बढ़ा हूं और यहां पढ़ा हूं। हर एक समस्या से वाकिफ हूं। बिना रुके हुए 24 घंटे काम करने का उनका प्रयास रहेगा। आम जनता, राज्य और केंद्र से समन्वय व सहयोग से क्षेत्र का विकास किया जाएगा। युवाओं को रोजगार का ज्यादा सुविधा मिले इसका भी एक ख्याल रखेंगे।

 

पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कालीचरण सिंह ने कहा कि मेरा जुड़ाव यहां की मिट्टी से रहा है।मैं यहां की एक-एक समस्याओं से वाकिफ हूं।अगर मैं चुनाव जीत कर जाऊंगा तो निश्चित रूप से चतरा लोकसभा क्षेत्र जहां विकास से कोसों दूर है उसे विकास के पटरी पर लाने का हर संभव प्रयास करूंगा।

 

इस मौके पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जीतन राम समेत हजारों कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग