हर हाल में इस लोकसभा चुनाव को जीतना है:मथुरा महतो

हर हाल में इस लोकसभा चुनाव को जीतना है:मथुरा महतो

26 Apr 2024 |  19

 

पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह। गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र के जेएमएम और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो शुक्रवार को गिरिडीह में डुमरी के झामुमो कार्यालय पहुंचे। जहां उनका झामुमो और इंडिया गठबंधन समर्थित दलों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री बेबी देवी और जेएमएम सहित इंडिया गठबंधन के अन्य नेतागण उपस्थित हुए।

 

मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर अपना अपना मन्तव्य रखा।साथ ही अपने अपने क्षेत्र के हरेक बूथों में अधिक से अधिक वोट दिलाने की बात कही।वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मथुरा महतो ने कहा कि हर हाल में इस लोकसभा चुनाव को जीतना है।इसके लिए अभी से सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों के मतदाताओं को जागरूक करने का काम करें।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मथुरा महतो ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली, ईद और बकरीद हर साल आता है,लेकिन लोकसभा चुनाव 5 साल में एकबार आता है, जो जनता के लिए महापर्व है। उन्होंने कहा कि हम पब्लिक के बीच में जाकर बताएंगे कि वर्तमान की केंद्र सरकार तानाशाह है तथा देशवासियों के बीच जो उन्होंने कहा था कि 56 माह में देश का दिशा और दशा बदल देंगे,लेकिन जनता ने उन्हें दो टर्म दिया, परंतु देश की दिशा और दशा तो नहीं बदल पाए,लेकिन देश की जनता को महंगाई के मार में  जरूर धकेल दिया। 

 

मथुरा महतो ने कहा कि जनता के लिए 2024 का चुनाव अच्छा मौका है, ताकि सोच समझ कर अच्छे प्रत्याशी को चुनाव जीता कर दिल्ली भेजें। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आने वाले 25 मई को अधिक से अधिक वोट दें एवं अच्छे प्रत्याशियों को ही चुने। 

 

पत्रकारों के सवाल पर मथुरा महतो ने कहा कि अगर जनता हमें लोकसभा चुनाव में जीत दिलाती है तो गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से पलायन व विस्थापन को रोकते हुए क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

मंत्री सह डुमरी विधायक बेबी देवी ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें एवं चुनाव में विजय दिलाने हेतु आवश्यक रणनीति बनाएं।

 

मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष डेगलाल महतो,राजकुमार पांडेय,राकेश महतो,उपेन्द्र महतो,डेगनारायण महतो कैलाश चौधरी सहोदरी देवी बबलू महतो पंकज महतो चंदेश्वर महतो कारी बरकत अली शंकर महतो सुमन सिंह छोटू सिंह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल सहित दर्जनों झामुमो व कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग