सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर:सीओ

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर:सीओ

23 Mar 2024 |  29

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर:सीओ

 

आपसी भाईचारा के साथ रमजान,होली का मनाएं त्यौहार

 

प्रतिनिधि,लातेहार।मनिका थाना परिसर में शुक्रवार को होली त्यौहार को लेकर अंचल अधिकारी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न की गई। बैठक में सर्वप्रथम अंचल अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखण्डवासी मिलनसार हैं।मुझे पूरी उम्मीद है कि आप रमजान,होली का त्यौहार हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे।उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी खासकर सोशल मीडिया पर ऐसा कोई मैसेज नहीं डालेंगे,जिससे किसी को ठेस पहुंचे। 

 

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रखण्ड क्षेत्र के लोग होली पर्व मनाए। मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह का अफवाह में आप नहीं आए किसी तरह का सूचना मिलने पर आप पुलिस प्रशासन को तुरंत खबर करें। 

 

बैठक को बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिप सदस्य बलवंत सिंह,पंचायत समिती सदस्य विकास तिवारी, जान्हो मुखिया बहादुर उरॉव,समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर बीसू राय, मंदीप गुप्ता, मिथलेश पासवान, क्यूंम अंसारी, तस्लीम अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग