कान्हाचट्टी में हुआ होली मिलन समारोह,होली खेले रघुवीरा अवध में,होली खेले रघुवीरा पर झूमे जिला परिषद उपाध्यक्ष

कान्हाचट्टी में हुआ होली मिलन समारोह,होली खेले रघुवीरा अवध में,होली खेले रघुवीरा पर झूमे जिला परिषद उपाध्यक्ष

23 Mar 2024 |  21

कान्हाचट्टी में हुआ होली मिलन समारोह,होली खेले रघुवीरा अवध में,होली खेले रघुवीरा पर झूमे जिला परिषद उपाध्यक्ष

 

होली हमारी संस्कृति का प्रतीक पर्व है प्रेम और सद्भावना का:बिरजू तिवारी

 

प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। कान्हाचट्टी बाजार स्थित कान्हाचट्टी वासियों की ओर से शुक्रवार दोपहर मस्जिद के बगल स्थित परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें शामिल लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

 

इसमें मुख्य रूप से शामिल चतरा जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने कहा कि भारतीय परंपरा में होली के त्यौहारों का विशेष महत्व है।यह हमें सामाजिक सौंदर्य का संदेश देता है।इसीलिए हमें हर हाल में अपनी संस्कृति की रक्षा करते हुए पर्व त्यौहारों का आनंद उठाना चाहिए।

 

 समारोह में युवाओं के संग बुजुर्गों के टोली ने जमकर धमाल मचाया।एक से बढ़कर एक फगुआ का गीत प्रस्तुति से पूरे बाजार का माहौल होलियाना हो उठा था।इस दौरान लोगों ने ली मालपुआ का भी आनंद उठाया।इसमें विनय सिन्हा,भीम सिंह, सतीश सिंह, सच्चिदानंद सिंह,नवल सिंह, प्रिंस केसरी, मिथिलेश सिंह ,विवेक सिंह, सुनील साहू, विपिन रजक ,कमांडो रजक, अवधेश सिंह , विक्की सिंह, रविंद्र चंद्रवंशी, पप्पू विश्वकर्मा, माइकल गोस्वामी, नवल सिन्हा, चंदन केसरी, संदीप सिंह, आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग