पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

23 Mar 2024 |  17

 

प्रतिनिधि,पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख,संजीव कुमार मंडल,लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगा राम टुडू और अजफर हुसैन विश्वास द्वारा जिले में सभी तैनात पीएलवी के कार्य की समीक्षा की।

 

डिप्टी चीफ मोहम्मद नुकुमुद्दीन शेख और संजीव कुमार मंडल ने नालसा और झालसा के सभी योजनाओं समेत संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।साथ ही कानून सबंधित कई बिंदु पर प्रकाश डालते हुए कई अहम जानकारी दी। वही लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सहायक गंगा राम टुडू और अजफर हुसैन ने इस कार्यक्रम में पीएलवी को कानून से संबंधित कई एक्ट के बारे में मूलभूत जानकारी दी ।

 

मौके पर पीएलवी कमला राय गांगुली, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, चंदन रविदास, मैनुल शेख, याकूब अली, चंद्र शेखर घोष, अजारूल शेख, खुदु राजवंशी, मोहम्मद कमाउल शेख और उत्पल मंडल उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग