सुनेंगे फाग,पिएंगे ठंडाई,रामलला होली पर खेलेंगे भक्तों के संग रंग, 25 को बड़ा आयोजन

सुनेंगे फाग,पिएंगे ठंडाई,रामलला होली पर खेलेंगे भक्तों के संग रंग, 25 को बड़ा आयोजन

22 Mar 2024 |  18

 

अयोध्या।देश में होली की धूम मची है।सनातन धर्म को मानने वाले लोग बड़े धूमधाम के साथ होली मना रहे हैं।रामनगरी अयोध्या में भी होली की शुरुआत रंगभरी एकादशी से ही शुरू हो गई है।मठ मंदिरों में भगवान को अबीर और गुलाल अर्पित किया जा रहा है।शाम के समय भगवान को रिझाने के लिए फाग गीत सुनाए जा रहे हैं, जिसमें भक्त के साथ भगवान भी होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों मन में एक सवाल चल रहा है कि रामनगरी अयोध्या में इस बार होली कैसी होगी, रामलला के दरबार में होली पर क्या-क्या होगा,राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली होली कैसी होगी।

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह उनकी पहली होली है। रामलला राम मंदिर में अपने भक्तों के साथ होली खेलते हुए दिखाई देंगे।इस खास उत्सव के लिए रामलला के कपड़े भी डिजाइन कर लिए गये हैं। इन दिन रामलला को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा,फूलों से श्रृंगार किया जाएगा, फाग के गीत सुनाए जाएंगे।इस बार की होली की सबसे खास बात यह है कि इस होली पर रामलला को ठंडाई पिलायी जाएगी।इसके बाद रामभक्तों को प्रसाद स्वरुप बांटा जाएगा। फिर रामभक्त एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे।इस बार रामनगरी की होली बेहद खास होने वाली है।

 

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की मानें तो इस बार रामभक्तों को रामलला के साथ होली खेलने का मौका मिलेगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। रामलला को फगुआ गीत सुनाए जाएंगे।इस बार की होली अद्भुत और अलौकिक होगी।क्योंकि रामलला 495 साल बाद राम मंदिर में विराजमान हुए हैं।विराजमान होने के बाद यह पहला मौका होगा, जिसको ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

 

राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने बताया कि होली का पर्व सदियों से चल रहा है। प्रभु राम जब टेंट में थे तब भी होली का पर्व मनाया जाता था।आज 500 वर्ष बाद भव्य महल में विराजमान हुए हैं।तब भी होली का पर्व मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की होली राम वाली होली होगी।विराजमान होने के बाद यह पहली होली होगी जो अद्भुत होगी,ऐतिहासिक होगी,विभिन्न व्यंजनों का भोग लगेगा।पहली बार बालक राम विराजमान होने के बाद ठंडाई का आनंद लेंगे।

ट्रेंडिंग