आईपीएल से पहले रामलला के दरबार में पहुंचे विदेशी खिलाड़ी,गुपचुप तरीके से किया रामलला का दर्शन

आईपीएल से पहले रामलला के दरबार में पहुंचे विदेशी खिलाड़ी,गुपचुप तरीके से किया रामलला का दर्शन

21 Mar 2024 |  19

 

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है।आम लोग से लेकर वीवीआईपी तक रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।कल बुधवार फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस और बेटी के साथ रामलला का दर्शन किया।वहीं गुरुवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स क्रिकेट टीम के कई सदस्य  रामलला के दरबार में पहुंचें।क्रिकेटर केशव महाराज,कोच जस्टिन लैंगर और जोंटी रोड्स ने रामलला का दर्शन किया।ये सभी लोग गुपचुप तरीके से रामनगरी अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन-पूजन किया।

 

खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुपचुप तरीके से दर्शन कराया गया।खिलाड़ियों की रामलला का दर्शन करने की तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में सब हाथ जोड़े हैं। बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।इसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।केशव महाराज ने इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं।केशव महाराज ने कैप्शन में लिखा है जय श्री राम

 

बताते चलें कि केशव महाराज रामलला के भक्त हैं।केशव महाराज अपने बैट पर ऊं लिखकर खेलते हैं।केशव महाराज अपनी कई पोस्ट में जय श्री राम लिखते हैं।केशव महाराज SA20 लीग की वजह से रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हो पाए थे।इस दौरान केशव महाराज ने वादा किया था कि वो अयोध्या जरूर आएंगे। बरहाल केशव महाराज LSG के आधिकारिक तौर पर सदस्य नहीं हैं, लेकिन प्रैक्टिस LSG की खिलाड़ियों के साथ करेंगे।आईपीएल की नीलामी में केशव महाराज अनसोल्ड रहे थे।केशव महाराज का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

ट्रेंडिंग