भाजपा का विकास तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम हर्ल गेट पर सम्पन्न      

भाजपा का विकास तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम हर्ल गेट पर सम्पन्न      

05 Jun 2023 |  39

 

   
प्रतिनिधि,सिंदरी।भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सिंदरी नगर में विकास तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम हर्ल गेट पर आयोजित की गई और एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।इस जनसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक एवं संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने की। 

 

इस जनसभा कार्यक्रम को मुख्यरूप से सिंदरी के विधायक की धर्मपत्नी तारा देवी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक कुमार दीपू, पूर्व पार्षद सह वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, निताई रजवार, संतलाल प्रमाणिक ने सम्बोधित किया।

 

 इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन इंदुबाला ने किया। अपने भाषण में नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार मोदी के नेतृत्व में भारत के हर पंचायत, हर गांव में विकास का कार्य कर रही है, जो दिख रही है। शौचालय का निर्माण हो, प्रधानमंत्री आवास योजना हो, आयुष्मान भारत हो, गैस पाइप लाइन हो,एम्स हो, हर जगह चौमुखी विकास हो रहा है। सिंदरी में भी मोदीजी की स्वप्निल परियोजना हर्ल के द्वारा निम कोटेड यूरिया का उत्पादन हो रहा है । हर्ल प्रबंधन के द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली निम कोटेड यूरिया का उत्पादन किया जा रहा है जिससे देश के किसानों को लाभ मिलना शुरू हो गया है।

 

सभा को सम्बोधित करते हुए तारा देवी ने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने बहुत सारी विकास के कार्य किए हैं, जिसमें सिंदरी में हर्ल के द्वारा खाद का कारखाना भी शामिल हैं।हर्ल के कुशल प्रबंधन के द्वारा उच्च स्तर पर अच्छी गुणवत्ता का निम कोटेड यूरिया बनाया जा रहा है, जिसके लिए  हर्ल प्रबंधन बधाई के पात्र हैं।धर्मजीत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी का पूरे भारत मे अभी कोई विकल्प नही है। श्री मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है।                           

                                

 इस जनसभा कार्यक्रम में प्रकास बाउरी, मंटू रवानी,आशीष मुखर्जी, राकेश तिवारी,सुमन चौधरी, कुमार महतो, गणपति बाउरी,संजय महतो, मनीष सिन्हा, सुशान्त महतो,रविकांत शर्मा, अणिमा सिंह, इंदरजीत सिंह,सहदेव मुर्मू,प्रदीप हांड़ी,कुमार राजेश, ईश्वर यादव, अमरेंद्र सिंह, ज्ञानमोहन सिंह, संजय सिंह,रवि कुमार,शिव प्रकास, शक्तिपद रजवार,गोपी पाल,गणेश सिंह इत्यादि अनेको नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग