सांसद से मिलकर ईश्वर पांडेय ने रंजू कुमारी के इलाज में मदद का किया आग्रह 

सांसद से मिलकर ईश्वर पांडेय ने रंजू कुमारी के इलाज में मदद का किया आग्रह 

26 Mar 2023 |  60

सांसद से मिलकर ईश्वर पांडेय ने रंजू कुमारी के इलाज में मदद का किया आग्रह 

 

7 वर्षीय रंजू कुमारी के रीढ़ का समुचित इलाज दिल्ली एम्स में होगा : सांसद 

 

प्रतिनिधि,टंडवा(चतरा)। प्रखंड अंतर्गत ग्राम काशियाडीह निवासी फागुन महतो के 7 वर्षीय पुत्री रंजू कुमारी के रीढ़ की हड्डी टेढ़ी हो गई है। रांची आवास पर चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह से मिलकर टंडवा सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने बच्ची रंजू के इलाज में मदद का आग्रह किया। 

 

सांसद सुनील सिंह ने बच्ची के इलाज को गंभीरता से लेते हुए कहा कि रंजू कुमारी के रीढ़ का समुचित इलाज दिल्ली एम्स में किया जाएगा। साथ ही रंजू के इलाज में प्रधानमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद का भी प्रयास किया जाएगा।मौके पर काशियाडीह पंचायत समिति सदस्य राजेश चौधरी,बच्ची के पिता फागुन महतो व बिनोद महतो मौजूद थे। 

 

बताते चलें कि बच्ची के पिता फागुन महतो राज मिस्त्री का काम करते हैं। फागुन महतो ने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर है,जिसके कारण बच्ची का सही रुप से समुचित इलाज नहीं करवा पा रहा हूं।सांसद से मिलकर संतुष्ट हूं, अब मेरी बच्ची का सही इलाज दिल्ली एम्स में हो पाएगा।

ट्रेंडिंग