महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान 

महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान 

19 Mar 2023 |  58

 

प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड के सिंदुआरी गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को दीप ज्योति झारखंड विकास केंद्र के तत्वाधान में महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में मुख्य रूप से दीप ज्योति झारखंड विकास केंद्र के सचिव चंचला सोनी उपस्थित थी।

 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए चंचला सोनी ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर अपनी अपनी भागीदारी निभाने की आवश्यकता है।उन्होंने महिलाओं को शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान देने की बात कही।

 

उन्होंने कहा कि एक नारी पढ़ती है तो उसका पूरा परिवार पढता है।इसलिए महिलाओं को विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है।संगोष्ठी के पश्चात जागरूकता रैली भी निकाली गई।इस क्रम में महिला हिंसा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। 

 

मौके पर ममता देवी, सुनीता देवी, बेली देवी,नीलू कुमारी,उषा देवी,मनीषा कुमारी सहित कई महिलाएं व युवतियां शामिल थी।

ट्रेंडिंग