पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बालूमाथ/लातेहार।बालूमाथ प्रखंड के मारंगलोइया पंचायत के जिलंगा गांव में मंगलवार देर रात इजलास आम व पैयाम ए इन्सानियत कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में सैकड़ों अलीम ओलमा ने शिरकत कर इंसानियत,अमन और शिक्षा का पैगाम दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल से मौलाना शोहराब नदवी,मौलाना सुफियान हैदर,उत्तर प्रदेश से मशहूर नातिया कलाम पेश करने वाले दिल खैराबादी,रांची से अरशद आजमी व जुनैद अनवर,मौलाना वाजिद चतुर्वेदी,कारी दानिश,मौलाना जेयाउर रहमान सहित कई अन्य उलेमा ए कराम उपस्थित रहे।दिल खैराबादी ने अपने नातिया कलाम से माहौल को पूरी तरह रूहानी बना दिया और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम धर्म इल्म (शिक्षा) की बुनियाद पर टिका है और यह हमेशा अमन व शांति का संदेश देता है। वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को उच्च एवं दीनी शिक्षा दिलाकर एक अच्छा इंसान बनाएं,ताकि आने वाली पीढ़ी समाज और देश के विकास में योगदान दे सके। साथ ही युवाओं से निकाह को आसान बनाने और समाज में सादगी अपनाने की अपील की गई।उलेमा ने यह भी कहा कि हर गांव में मकतब की स्थापना होनी चाहिए,ताकि बच्चों को बेहतर दीनी तालीम और संस्कार मिल सके।
कार्यक्रम के आयोजक मोहम्मद सत्तार और मोहम्मद हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को इस्लाम के असली पैगाम की सही जानकारी मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद दानिश नदवी और मौलाना जुबैर ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मोहम्मद अफजल,मोहम्मद खुर्शीद,अबरार अंसारी, मोहम्मद मुमताज,जमील अख्तर,मौलाना जेएउल्लाह, मोहम्मद आफताब, शाहिद अंसारी, मोहम्मद जुबैर कुरेशी,फिरोज कुरैशी, मो. नौशाद,मो मेराज,रहमान अंसारी,अनवर अंसारी शाहनवाज जावेद अंसारी जाहिद अंसारी मोहम्मद गुफरान एहतेशाम अंसारी मोहम्मद सुफियान इमरोज सहित सैकड़ों मुस्लिम धर्म के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस गस्ती लगाते देखे गए।