छत्तर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, 1001 महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग कलश यात्रा में हुए शामिल

छत्तर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, 1001 महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग कलश यात्रा में हुए शामिल

02 Apr 2026 |  12

छत्तर में नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, 1001 महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग कलश यात्रा में हुए शामिल



यज्ञ से क्षेत्र में बहती है भक्ति की बयार:सुनीता चौधरी



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चितरपुर। छत्तर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र  महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में 1001 महिलाएं सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुनीता चौधरी और विशिष्ट अतिथि  रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा देवी,रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो, दुलमी पार्षद प्रीति दीवान, कुंदरुकलां मुखिया किशुनराम मुंडा शामिल हुए। सभी अतिथियों का स्वागत यज्ञ समिति की ओर से भगवा गमछा ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर किया गया। 



कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर तट पहुंची। जहां आचार्य रामशरण गिरी बाबा द्वारा श्रद्धालुओं को विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करवाकर कलश में जल भरवाया। इसके बाद पुनः जल भरकर सभी महिलाएं सर पर कलश लेकर मुख्य पथ होते हुए गांव के गली मोहल्ले का भ्रमण करते हुए बाजे गाजे के साथ मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां कलश की विधिवत रूप से स्थापना की गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्री राम, राम लखन जानकी, जय बोलो हनुमान की के जयकारों से गूंज उठा। 



इससे पूर्व दामोदर में मुख्य अतिथि द्वारा महिलाओं को कलश देकर कलश यात्रा की शुरुआत की।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने सभी को यज्ञ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में खुशहाली आती हैं। वहीं क्षेत्र में पवित्रता के साथ स्वच्छ माहौल बना रहता है। साथ ही पूरे क्षेत्र का वातावरण भी भक्तिमय हो जाता है।इस दौरान प्रवचनकर्ता कृष्णोहा दामोदर द्वारा प्रत्येक दिन कथा प्रस्तुत किया जाएगा। 



मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष राम पदारत सिंह, उपाध्यक्ष लोकेश सिंह, सुभाष सिंह, महामंत्री दिलीप कुमार सिंह, सचिव रंजीत सिंह, मीडिया प्रभारी पवन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, भोला सिंह, योगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, अंगेश सिंह, नवलेश सिंह, पंकज सिंह, त्रिपुरारी सिंह, गुलाब सिंह, आजाद सिंह, अमित सिंह, ललन सिंह, सुनीता देवी, अनिता देवी, राधा देवी, अंजली देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


ट्रेंडिंग