रामपुर में 48 परिवारों का गृह प्रवेश जल्द,महापौर ने किया निर्माणाधीन फ्लैटों का निरीक्षण

रामपुर में 48 परिवारों का गृह प्रवेश जल्द,महापौर ने किया निर्माणाधीन फ्लैटों का निरीक्षण

02 Apr 2026 |  8

रामपुर में 48 परिवारों का गृह प्रवेश जल्द,महापौर ने किया निर्माणाधीन फ्लैटों का निरीक्षण



बिजली विभाग को कनेक्शन के लिए दिए निर्देश,संवेदक को काम में तेजी लाने की हिदायत



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



देवघर।नगर के वार्ड संख्या 24 स्थित रामपुर में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (वर्टिकल 3) के तहत बन रहे फ्लैटों का बुधवार को महापौर रवि कुमार राउत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



तैयार हो चुके हैं 48 फ्लैट



निरीक्षण के दौरान पाया गया कि योजना के अंतर्गत 48 फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरी तरह से संपन्न हो चुका है। इन फ्लैटों में अब केवल बिजली कनेक्शन का कार्य शेष है। महापौर रवि कुमार राउत ने मौके पर ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि अविलंब विद्युत कनेक्शन सुनिश्चित करें, ताकि चयनित लाभुकों को घरों का आवंटन किया जा सके।



जल्द होगा गृह प्रवेश



महापौर रवि कुमार राउत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन 48 फ्लैटों के लाभुकों का जल्द ही गृह प्रवेश कराया जाएगा, जिससे गरीब परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा। इसके साथ ही महापौर ने वहां मौजूद संवेदक (ठेकेदार) को सख्त निर्देश दिया कि शेष निर्माणाधीन फ्लैटों के कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करें।निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग