पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बिशुनपुरा/गढ़वा। झारखंड की नई टीम में पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही कों पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बिशुनपुरा प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर,अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए बधाई दिया। इस दौरान बिशुनपुरा प्रखंड के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बिशुनपुरा मंडल के पार्टी के नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहीत सभी लोगों का आभार प्रगट किया।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा ने बताया की भानु प्रताप शाही शुरुआत से ही एक जुझारू, संघर्षशील नेता हैं, जिनका संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहा है उनको इतनी बड़ी प्रदेश में जिम्मेदारी मिलना हम सभी कार्यकर्ताओं केलिए गर्व की बात है।मंडल के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत करने में लगे रहेंगे और नई टीम के मार्गदर्शन में भाजपा को नई ऊचाईयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने बताया की भानु प्रताप शाही कों पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी के कार्यकर्ता कों एक नई ऊर्जा मिलेगी एवं संगठन अधिक सशक्त और मजबूत होगा। उनके नेतृत्व कों भाजपा बिचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का हमलोग कार्य करेगें और युवाओं को भाजपा के बिचारधारा से जोड़ेंगे।
इस अवसर पर बधाई देने वाले पुलस्तय शुक्ल, अशोक पासवान, अजय पाल, जगदीश चंद्रवंशी, अनरुद्ध मेहता, शिवप्रसाद चंद्रवंशी, मुकेश पासवान, संतोष प्रसाद गुप्ता, सुरेंद्र बैठा, उमेश चंद यादव, दिनेश चंद्रवंशी, मुन्ना सिँह, शैलेन्द्र प्रताप देव, मंटू पाण्डेय, जय सिंह, नीतीश सिंह, चन्दन चंद्रवंशी, सुमंत मेहता, विकास चंद्रवंशी, बिष्णुदेव पाण्डेय, पवन पासवान, संजय चंद्रवंशी, नागेंद्र ठाकुर, शम्भूनाथ यादव,अयोध्या यादव,मंदीप मेहता,कुन्दन चौरसिया, उदय प्रसाद गुप्ता, लखनदेव शर्मा, अनिल प्रसाद, अर्जुन विश्वकर्मा, शिव कुमार यादव, सुनील चंद्रवंशी, मुकेश बियार, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रजीत ठाकुर सहित आदि कई कार्यकर्त्ताओ ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया।