पंचायत सचिव जगदीश राम को दी गई विदाई

पंचायत सचिव जगदीश राम को दी गई विदाई

02 Apr 2026 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बिशुनपुरा/गढ़वा।बिशुनपुरा प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर पदस्थापित जगदीश राम का कार्यकाल गत 31 मार्च को पूरा हुआ,इसके उपलक्ष्य और सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन प्रखंड कार्यालय में किया गया। 



आयोजित कार्यक्रम के पश्चात पंचायत सचिव जगदीश राम ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी से मिलने उनके कक्ष में पहुंचे तो प्रमुख दीपा कुमारी ने उनका अभिवादन अंगवस्त्र के साथ किया। इसके प्रत्युत्तर के तौर पर जब पंचायत सचिव जगदीश राम ने प्रमुख का अभिवादन हाथ जोड़कर करना चाहा तो बीच में ही ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने उन्हें रोकते हुए कहा कि कल तक आप जनता के कर्मी थे आज से अभिभावक। यह कहते हुए प्रमुख आगे बढ़ी और पंचायत सचिव जगदीश राम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य देखकर वहां पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई।



मीडिया को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने

कहा कि हमारे पंचायत सचिव जगदीश राम का कार्यकाल काफी बेहतरीन रहा है इन्होंने अपने सेवा काल के दौरान एक कर्मी रूप में प्रखंड के लोगों के लिए जितना भी बेहतर किया जा सकता था करने का प्रयास किया है। इन्होंने हमेशा  संवैधानिक और मानवीय मूल्यों के बेहतर प्रबंधन के साथ काम करते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। 



पंचायत सचिव के कार्यकाल की सराहना उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल द्वारा भी किया गया और कहा गया कि जो भी प्रखंड में नए कर्मी आ रहे हैं उन्हें भी इनकी कार्य प्रणाली से प्रेरणा लेनी चाहिए,क्योंकि हालिया परिवेश में पैसे कमाना आसान है परंतु ऐसे पद पर होकर ऐसा सम्मान के लिए बहुत त्याग और बलिदान की आवश्यकता होती है,जिसे इन्होंने अपने सेवाकाल के माध्यम से परिभाषित किया है। 



इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार, अशोक पासवान, प्रवीण यादव, बीडीसी प्रतिनिधि सुरेश राम, आवास कॉर्डिनेटर निरंजन मिश्रा, इंद्रदेव पाल, सूरज चंद्रवंशी सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


ट्रेंडिंग