पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बनादाग दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अवसर संस्था की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पश्चिमी वन प्रमंडल हजारीबाग द्वारा बानादाग ग्रामीण महिलाओं के बीच एक हजार एक पेड़ वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पश्चिमी वन प्रमंडल डीएफओ मोन प्रकाश हजारीबाग,अवसर संस्था के सचिव विकास कृष्णा गहलोत, पाणिनि आईएएस एकेडमी के डॉक्टर प्रकाश कुमार,समाज सेवी विवेकानंद सिंह,मुख्य अतिथि थे।
डीएफओ मोन प्रकाश ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना क्यों ज़रूरी है,इससे पर्यावरण और मानव जीवन के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करते हैं।वे हवा को शुद्ध करते हैं,पानी को साफ करते हैं,जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करते हैं और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करते हैं,पेड़ से वायु प्रदूषण कम होती है,पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड को अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं,जिससे हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है,वे धूल और अन्य प्रदूषकों को भी छानते हैं।
मोन प्रकाश ने कहा कि पेड़ अपनी जड़ों से मिट्टी को पकड़कर रखते हैं,जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है और पानी में तलछट और प्रदूषकों की मात्रा कम होती है, वे वर्षा जल को भी अवशोषित करते हैं,जिससे बाढ़ और सूखे को रोकने में मदद मिलती है,पेड़ कार्बन डाईऑक्साइड को अवशोषित करके,वे ग्रीनहाउस गैसों के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार हैं।
मोन प्रकाश ने कहा कि पेड़ वन्यजीवों के लिए भोजन,आश्रय और प्रजनन स्थल प्रदान करते हैं,वे कई पौधों और जानवरों की प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण आवास हैं,पेड़ छाया प्रदान करते हैं,मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करते हैं,वे फल, लकड़ी और अन्य उपयोगी उत्पाद भी प्रदान करते हैं।
मोन प्रकाश ने कहा कि पेड़ लगाना एक महत्वपूर्ण निवेश है, जो हमारे पर्यावरण और हमारे जीवन को बेहतर बनाता है। उन्होंने सभी को अपने बच्चे,जाने वाले पीढ़ी के नाम से एक एक पेड जरूर लगाने की बात कही। अधिक लगये तो और उत्तम। उन्होंने अन्य आसान तरीके से बारीकी से समझाएं।
पाणिनि आईएएस अकैडमी के डॉक्टर प्रकाश कुमार ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जीव वनस्पति पर निर्भर है।हमलोग भी वनस्पति पर निर्भर है,हमलोग को चाहिए कि हम पेड़ कि रक्षा करें तभी पेड़ हमें रक्षा करेंगे।
समाज सेवी विवेकानंद सिंह ने भी सभा को सम्बोधित करते हुवे एक पेड अपने बच्चों के नाम लगाने का अपील की। उन्होंने कहा कि पेड़ मानव के लिए बहुत जरुरी है,पेड़ पौधे की वजह से ही मानव जीवन व सभी जीव जंतु सुरक्षित है,पेड होने से ही वर्षा होंगी। यदि पेड़ ना होगा तो वर्षा नहीं होगी,जब वर्षा नहीं होगा तो जीवन जिया नहीं जा सकता।
इस कार्यक्रम में विकास कृष्ण गहलोत ने ग्रामीणों को और भी पेड़ आवश्यकता पड़ने पर और पेड़ दिलाने का वादा किया। साथ ही मंच पर उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम मे जय नारायण कुशवाहा, इंद्र नारायण कुशवाहा व ग्रामीणों मे पप्पू, दुलारचंद, मुकेश, दिनेश, रौशन,महेंद्र साव, कृष्णा, अरविन्द, प्रमोद,, उर्मिला देवी, संगम,रूपा, सरस्वती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।