विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी दुमका में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी दुमका में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

01 Aug 2025 |  21

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,दुमका। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को झारखंड की उप राजधानी दुमका में कन्वेंशन सेंटर में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जायेगा।इस आयोजन को सफल बनाने के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई, बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

 

विश्व आदिवासी दिवस पर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलादलों द्वारा आदिवासी नृत्य और संगीत की प्रस्तुति के माध्यम से समृद्ध आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे,ताकि आम लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे प्राप्त कर सकें।साथ ही स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे,जिससे स्थानीय कला और हस्तशिल्प को प्रोत्साहन मिलेगा।इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

यह कार्यक्रम आदिवासी अस्मिता,संस्कृति और अधिकारों को सशक्त रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त मंच साबित होगा। जिला प्रशासन ने सभी लोगों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

 

बैठक में सहायक समाहर्ता नाजिश उमर अंसारी,जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कन्डुलना, जिला कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार मोदी उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग