मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए क्रिकेटर रिंकू सिंह,सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद लिया गया फैसला,फैंस को लगा बड़ा झटका 

मतदाता जागरूकता अभियान से हटाए गए क्रिकेटर रिंकू सिंह,सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद लिया गया फैसला,फैंस को लगा बड़ा झटका 

01 Aug 2025 |  18

 

लखनऊ।भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान से हटा दिया है।हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई के बाद यह फैसला लिया गया।चुनाव आयोग की तरफ से सभी प्रचार सामग्री से रिंकू की फोटो हटाने के आदेश दिए गए हैं।इससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।   

 

दरअसल इस ऐक्शन के पीछे आयोग का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह यूथ आइकान है।इसलिए रिंकू सिंह को मतदाता जागरुकता अभियान से जोड़ा गया था, लेकिन पर पिछले दिनों उनकी शादी उनकी सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज से हुई है। सपा सांसद से सगाई उनका राजनीतिक जुड़ाव हो गया है।निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक रूप से तटस्थता को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

 

चुनाव आयोग का कहना है कि जब कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ जाता है तो उस व्यक्ति को जागरुकता अभियान से नहीं जोड़ा जा सकता है। ऐसे में रिंकू सिंह को निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय स्वीप आइकान के पद से हटा दिया गया है।अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदाता जागरूकता संबंध जैसे पोस्टर वीडियो तथा अन्य सभी स्थान जैसे वेबसाइट आति से हटवाना सुनिश्चित करें।

 

बता दें कि रिंकू सिंह ने यूपी की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज से जून में सगाई की थी। रिंकू और प्रिया सरोज की सगाई में लखनऊ के होटल में हुई थी। इस भव्य समारोह में सपा मुखिया अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत तमाम सपा के नेता शामिल हुए थे। नेताओं के अलावा कई और दिग्गज इस सगाई समारोह में आए थे। सगाई के बाद से दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया।

ट्रेंडिंग