लोजपा(रा) द्वारा प्रजा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत दरभंगा से : प्रदीप कुमार ठाकुर

लोजपा(रा) द्वारा प्रजा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत दरभंगा से : प्रदीप कुमार ठाकुर

03 Jun 2023 |  48

 

प्रतिनिधि,दरभंगा/रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलकर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी लेंगे और समस्याओं के समाधान हेतु हर स्तर पर प्रयास करेंगे। लोजपा (रा) केवल दोषारोपण की राजनीति नहीं करती।बल्कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार के समग्र विकास का पूरा रोडमैप बनाकर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रजा संवाद कार्यक्रम की शुरूआत दरभंगा से की जा रही है।

 

उपरोक्त बातें शुक्रवार को दरभंगा में लोजपा के प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार ठाकुर ने कहीं। वे लोजपा(रा) द्वारा दरभंगा में शुरू किए जा रहे प्रजा संवाद कार्यक्रम को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम की शुरुआत दरभंगा जिले से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने उनपर इस कार्य की जवाबदेही दी है। 

 

कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रदीप कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रजा संवाद के प्रथम चरण में वे दरभंगा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से संवाद करेंगे और उनकी ही बात करेंगे। जनता से संवाद का मुख्य उद्देश्य उस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं की जानकारी प्राप्त करना है। क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं के समाधान का प्रयास सम्बंधित विभाग एवं अधिकारियों से मिलकर करवाने का प्रयास किया जाएगा।

 

प्रजा संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता से मिली समस्याएं, उनके समाधान के लिए किये गए प्रयास एवं उनकी अद्यतन स्थिति की जानकारी, ये सभी हमारे वेबसाइट प्रजासंवाद डॉट कॉम पर उपलब्ध रहेगी। आमजन जब चाहें कार्य की अद्यतन स्थिति हमारे वेबसाइट से जान सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि पार्टी को जन-जन से जोड़ने के लिए इस कार्यक्रम की योजना बनायी और राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी पर शुरू करने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद इस कार्यक्रम की सराहना लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा भी की गयी और इसे पार्टी के बैनर तले शुरू करने की सहमति भी प्रदान की गयी है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने भी पार्टी स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

 

प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र झा, प्रदेश सचिव प्रवीण झा, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुंजन कुमारी, उपाध्यक्ष संजना कुमारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पासवान, जिला प्रधान महासचिव राकेश पासवान, मीडिया प्रभारी अमरेश राठौड़, अनिल पासवान आदि भी मौजूद थे।

ट्रेंडिंग