टिकट बंटवारे में कांग्रेस ने की ओबीसी अल्पसंख्यक और वैश्य समुदाय की उपेक्षा:राजेश गुप्ता 

टिकट बंटवारे में कांग्रेस ने की ओबीसी अल्पसंख्यक और वैश्य समुदाय की उपेक्षा:राजेश गुप्ता 

24 Apr 2024 |  32

 

 वरीय संवाददाता,रांची। झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर द्वारा पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता के लोगों के इशारे पर टिकट बंटवारे में ओबीसी अल्पसंख्यक, वैश्य समुदाय की उपेक्षा की गई है,जिससे इस वर्ग में कांग्रेस के प्रति आक्रोश है।उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कही।

 

राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी देश में कमजोर वर्ग के प्रतिनिधियों से मिलकर समस्या को घोषणा पत्र में शामिल कर सामाजिक न्याय कर जनमत को अपने पक्ष में कर रहे हैं।भारत जोड़ो न्याय यात्रा में आए राहुल गांधी ने दिल्ली से मिलने के लिए मुझे इरबा में आमंत्रण दिया था। हमारी मांगों के प्रति संवेदना जताई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी को पास में बुलाकर बताया कि वहां जातीय जनगणना की जा रही है।झारखंड में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने के मेरे सवालों पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं प्रभारी मीर साहब से पूछताछ भी की। वहां यह बातें आई कि 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण नहीं दी जा सकता है तो रांची की धुर्वा में सभा के दौरान 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ने की घोषणा की थी।वहीं झारखंड प्रभारी मीर साहब ओबीसी समुदाय को टिकट बंटवारे में सामाजिक अन्याय कर रहे हैं।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि से मिलने में भी गुरेज कर रहे हैं। इसलिए इस विषय को लेकर  राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि दिल्ली जा रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व से मिलेगा।

 

राजेश ठाकुर गुप्ता ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी पूरे देश में लोगों से मिल रहे हैं और उनके प्रभारी झारखंड राज्य के बहुसंख्यक समुदाय के जनप्रतिनिधियों से मिलने, उनसे सुझाव लेने का काम नहीं कर रहे हैं वहीं राज्य के बड़े 5 स्टार होटल में बड़े-बड़े लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। जबकि उन्हें चाहिए था की ओबीसी के तमाम जातियां के प्रतिनिधियों को बुलाकर या जाकर मिलने के बाद टिकट बंटवारे करनी चाहिए थी।राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के आंदोलन का प्रभाव है कि भारतीय जनता पार्टी ने टिकट बंटवारे में सामाजिक न्याय का ख्याल रखा है। वहीं कांग्रेस ओबीसी, वैश्य, अल्पसंख्यक के साथ राजनीतिक रूप से अन्याय कर रही है। 

 

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, रामावतार कश्यप, एमडी जुनैद उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग