छठ व्रतियों की सेवा और आस्था के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे विधायक राज सिन्हा,विभिन्न क्षेत्रों में साड़ी, आम की लकड़ी और गंगाजल का किया वितरण

छठ व्रतियों की सेवा और आस्था के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे विधायक राज सिन्हा,विभिन्न क्षेत्रों में साड़ी, आम की लकड़ी और गंगाजल का किया वितरण

13 Nov 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।लोक आस्था का महापर्व छठ के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने एक बार फिर सेवा,समर्पण और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उन्होंने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर बड़ी संख्या में छठ व्रतियों के बीच साड़ी,छठ पूजा के लिए आम की लकड़ी और गंगाजल का वितरण किया।



विधायक राज सिन्हा ने कुस्तौर जोड़ाचिमनी तीन नंबर, बेकारबांध दुर्गा मंडप,मां लहरा देवी मंदिर गोधर,केंदुआ पांच नंबर पासवान बस्ती,केंदुआ ई-बी सेक्शन पंचमुखी हनुमान मंदिर,पंचमुखी हनुमान मंदिर, नया धौड़ा कुस्तौर,करकट धौड़ा,बशीर मोड़ कॉलोनी और हीरापुर हिंदू मिशन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरित की और छठी मैया से सभी के सुख,समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।



सेवा का यह सिलसिला केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि वर्षों से निभाया जा रहा सामाजिक दायित्व है।विधायक राज सिन्हा लगातार कई वर्षों से छठ महापर्व के अवसर पर जरूरतमंद और आम छठ व्रतियों के बीच आवश्यक पूजन सामग्री उपलब्ध कराते आ रहे हैं। किसी भी परिवार की छठ पूजा की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए।आम की लकड़ी, गंगाजल और पूजन सामग्री उपलब्ध कराकर वे छठ की परंपरा, पवित्रता और लोक आस्था के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं।



इस अवसर पर पार्षद अशोक पाल ने कहा कि विधायक राज सिन्हा द्वारा वर्षों से छठ व्रतियों के बीच साड़ी,आम की लकड़ी एवं गंगाजल का वितरण करना अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। छठ जैसे कठिन एवं पवित्र व्रत में पूजा सामग्री उपलब्ध कराना केवल सहायता नहीं, बल्कि छठी मैया के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। उनका यह प्रयास आम लोगों के बीच अपनत्व और विश्वास को मजबूत करता है।



मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह ने कहा कि राज सिन्हा ने जनप्रतिनिधि के रूप में सेवा को हमेशा प्राथमिकता दी है। त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखना उनकी कार्यशैली का हिस्सा रहा है। कई वर्षों से निरंतर चल रहा यह सेवा अभियान उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव को दर्शाता है।



छठ महापर्व के इस पावन अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने सभी छठ व्रतियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि प्रदान करें।



ज्ञात हो की इसके अलावा छठ पूजा के दिन भी सभी घाटों पे भी विधायक राज सिन्हा द्वारा गंगाजल पूजा करने वालों को उपलब्ध कराया जायेगा।



इस अवसर पर वार्ड पार्षद अशोक पाल,रंजय सिंह,हुल्लास दास,पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित,टुन्ना सिंह,सरोज शुक्ला, तमाल राय,कपिलदेव पासवान,अमित सिंह,बबलू कुमार, राजेश कुमार सहित कई अन्य भी उपस्थित थे


ट्रेंडिंग