बाजार में चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में चिंता,लाखों के सामान चोरी का दावा 

बाजार में चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में चिंता,लाखों के सामान चोरी का दावा 

12 Sep 2026 |  7

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।बाजार क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आने से दुकानदारों में बहुत चिंता है।कुछ दिन पहले लोहे के सामान की चोरी का प्रयास किए जाने की बात सामने आई थी।हालांकि उस दौरान चोर अपने प्रयास में सफल नहीं हो सके। अब  जेड क्यू टावर के पास एक दुकान से चप्पल-जूते के साथ-साथ सैनिटरी सामान,पाइप समेत अन्य सामग्री चोरी किए जाने का मामला सामने आया है।



दुकानदारों के मुताबिक चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच से छह लाख रुपये बताई जा रही है। दुकानदारों का दावा है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध को दुकान के अंदर सामान ले जाते हुए देखा गया है।



घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने ले गई। अब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी की इस घटना में उसकी क्या भूमिका है और चोरी का सामान बरामद हो पाता है या नहीं।



लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं को लेकर बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की जरूरत है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का कितनी जल्दी खुलासा कर पाती है और चोरी गए सामान की बरामदगी हो पाती है या नहीं


ट्रेंडिंग