अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन जप्त

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,ज्योति कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन जप्त

14 May 2026 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चतरा।रेलवे लाइन निर्माण कार्य से जुड़े टंडवा क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन को लेकर टंडवा प्रखंड प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिस्रोल पदमपुर-धनगड्डा पंचायत क्षेत्र की सरकारी और गैर-सरकारी वन भूमि पर शिकायत मिलने के बाद धनगड्डा पंचायत के सरकारी तालाब से दो हाईवा मशीन जब्त किए गए। यह कार्रवाई ज्योति इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा अवैध मिट्टी खनन के मामले में की गई।



 प्रखंड प्रशासन की कार्रवाई से इरकॉन,मिलेनियम,रॉयल और झंझरिया कंपनियों में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के बाद प्रखंड प्रशासन ने अवैध मिट्टी खनन पूरी तरह बंद करा दिया है। टंडवा बीडीओ सह सीओ देवलाल उरांव के निर्देश पर अंचल निरीक्षक अभय कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की है।


ट्रेंडिंग