चतरा में गहराया पेट्रोल संकट,शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म
चतरा में गहराया पेट्रोल संकट,शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म
13 May 2026 | 5
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चतरा।जिले में पेट्रोल की किल्लत धीरे-धीरे गंभीर रूप लेती जा रही है। सोमवार से शहर के लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही लोग पेट्रोल पंपों का चक्कर लगाते रहे,लेकिन अधिकांश जगहों पर पेट्रोल खत्म है का बोर्ड लगा मिला। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल डीजल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।पेट्रोल नहीं मिलने से खासकर बाइक और निजी वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कई लोगों को आवश्यक कार्य छोड़कर वापस लौटना पड़ा। वहीं कुछ लोग दूसरे क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों की ओर रुख कर रहे हैं।
पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार आपूर्ति बाधित होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाने से स्टॉक समाप्त हो गया है।शहरवासियों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और तेल कंपनियों से जल्द पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि आमजन को राहत मिल सके।