जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई,त्वरित निष्पादन के निर्देश
जनता दरबार में विभिन्न मामलों की सुनवाई,त्वरित निष्पादन के निर्देश
13 May 2026 | 5
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
चतरा।जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने भूमि विवाद,पेयजल,आवास,मनरेगा,पेंशन,विद्युत,स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
उपायुक्त रवि आनंद ने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा प्रत्येक मामले में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 11:30 बजे से 12:30 बजे तक समाहरणालय परिसर में नियमित रूप से जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिसमें लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें उपायुक्त को दे कर सकते हैं।