मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन 

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन 

24 Apr 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रांची।ब्राम्बे के जाहेर ग्राम स्थित सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान मदर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने जेईई मेन्स परीक्षा में सफलता का परचम लहराया। 



दिव्यांश साहू को 99.8102626 परसेंटाइल (सीएटी रैंक 613), आदित्य कुमार को 98.8801944 परसेंटाइल (सीएटी रैंक 4660), शौर्य गुप्ता को 98. 6957434 परसेंटाइल (सीएटी 5528),अविरल प्रकाश को 97. 1402228 (सीएटी 45307) और अर्नव दुबे को 93. 6118464 परसेंटाइल (सीएटी 99692) अंक प्राप्त हुए। 



छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर स्कूल की प्राचार्य डॉ. रोमी झा ने हर्ष व्यक्त करते हुए  उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।स्कूल के निदेशक अंबुज कुमार झा ने छात्रों को बधाई देते हुए  सफलता के लिए अभिभावक व शिक्षकगण के प्रति भी आभार व्यक्त किया।


ट्रेंडिंग