बालूमाथ सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,50 बच्चों की हुई इको कार्डियोग्राफी जांच

बालूमाथ सीएचसी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम,50 बच्चों की हुई इको कार्डियोग्राफी जांच

09 Mar 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि/बालूमाथ/लातेहार।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रविवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल की टीम द्वारा लगभग 50 बच्चों की इको कार्डियोग्राफी जांच की गई। जांच के जरिए से बच्चों के हृदय संबंधी संभावित बीमारियों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। 



चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर इलाज संभव हो पाता है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समय समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।



कार्यक्रम में चिकित्सक साईं गणेश,गौरव दत्त, प्रतिमा उरांव,अबीर कुमार,अशोक कुमार और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।वहीं एएनएम लक्ष्मी प्रिया और गुरु बारी सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।


ट्रेंडिंग