पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से मच गया हड़कंपपेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से मच गया हड़कंपपेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें

08 Mar 2026 |  31

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,साहिबगंज।प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर उस समय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जब सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह फैल गई। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए कैन और डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंचने लगे,जिससे कई जगह लंबी कतारें लग गईं।



पंप संचालकों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर सरकार या तेल कंपनियों की ओर से कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना जरूरत ईंधन जमा न करें।



तेल कंपनियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें।वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि बिना पुष्टि के फैलने वाली खबरें कई बार बेवजह घबड़ाहट और अव्यवस्था पैदा कर देती हैं। इसीलिए किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लेनी चाहिए।



उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार और शनिवार को अफवाह के कारण राजमहल,बरहरवा,तीनपहाड़,मंडरो,बरहेट सहित कई जगहों के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर तो लोग आपस में धक्का-मुक्की भी करने लगे। प्रशासन ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।


ट्रेंडिंग