जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
जिला कल्याण कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा
08 Mar 2026 | 33
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।जिला कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर शनिवार को उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर चौधरी ने उपायुक्त सहित उपस्थित अन्य अधिकारियों को जिला कल्याण कार्यालय की पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने साइकिल वितरण योजना,छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना,अत्याचार अधिनियम से संबंधित मामलों, कब्रिस्तान घेराबंदी योजना और मुख्यमंत्री रोज़गार सृजन योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें।
उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमित मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया।बैठक में उप विकास आयुक्त,संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।