महिला दिवस पर आयुष फाउंडेशन धनबाद का सम्मान समारोह आयोजित

महिला दिवस पर आयुष फाउंडेशन धनबाद का सम्मान समारोह आयोजित

09 Mar 2026 |  15

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,धनबाद।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद आयुष फाउंडेशन द्वारा सरायढेला स्थित श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल में कार्यरत महिलाओं के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में कार्यरत आया, नर्स, डॉक्टर सहित कुल 40 महिलाओं को सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया,इसमें म्यूजिकल चेयर,पासिंग द पार्सल जैसे खेल शामिल थे। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड 24 की नवनिर्वाचित पार्षद सरिता सिंह और विशिष्ट अतिथि वार्ड 22 की नवनिर्वाचित पार्षद सुमन सिंह जी थीं। उन्होंने महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सभी उपस्थित महिलाओं के लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी।



इस अवसर पर आयुष फाउंडेशन के सचिव अर्पिता अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश शर्मा,उपाध्यक्ष सुजाता रंजन,ज्वाइंट सेक्रेटरी राधा अग्रवाल,हिना दास,शोभना भट्टाचार्य,प्रिया,निरुपमा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग